फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतपंचमी पर लगी आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्नान पर्व वसंत पंचमी पर रविवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। भोर से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सेमराध, रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाटों पर विशेष भीड़ रही। सेमराध में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा सेमराधनाथ का दर्शन-पूजन किया।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार: पौराणिक कुंभराज प्रयाग नहीं पहुंच पाने वाले लोगों ने अपने- अपने गांव के साथ आसपास के विभिन्न घाटों पर स्नान और दान किया। रामपुर घाट, चतुर्मुखी, ज्ञानानंद सहित बरजी, डेरवा जहांगीराबाद घाटो पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर भीड़ अधिक होने से मेले जैसा नजारा दिख रहा था । घाटों पर पुलिस सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। रामपुर , बिहरोजपुर , गुलौरी, डेरवां घाट, बरजी घाट आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान कर पूण्य अर्जित किया। बिहरोजपुर गांव में उमड़ी भीड़ मेले के शक्ल में तब्दील हो गई। यहां पर तरह-तरह की दुकानें भी सजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, काशी प्रयाग के मध्य सेमराध स्थित कल्पवास में तड़के से ही भारी संख्या में श्रद्धालूओं ने गंगा स्नान कर भूतभावन बाबा सेमराधनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान संस्थापक व्रह्मलीन स्वामी राम शंकर दास जी का 82 वां जन्मदिन कल्पवासियों की ओर से मनाया गया इस मौके बिशेष पूजन आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर वसंत पंचमी पर कल्पवास छेत्र में सतचंडी यज्ञ का शुभारंभ बैदिक मंत्रों के साथ पं राम जी दुबे के नेतृत्व में बिधि विधान से किया गया। यजमान के रूप बंशराज पांडेय सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। मौके पर स्वामी करुणा शंकर दास, प्रधान रामबली सिंह , महाबीर यादव, दिनेश पांडेय, राजेंद्र यादव,पंचम सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें