फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद की ओर से नवनिर्मित नगर के दूसरे सामुदायिक शौचालय का शनिवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने फीता काट कर जनता को समर्पित किया। वार्ड नंबर 14 रजपूरा में तहसील गेट के पास बने शौचालय पर 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में विशेष रूप से तहसील के आसपास शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को सफल बनाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संपूर्ण स्वच्छता का जो सपना देखा था वह अब पूरा होता दिख रहा है। इसके तहत शहरों के साथ साथ गावों को खुले में शौच से मुक्त करने काम अंतिम दौर मे है। जबकि जगह जगह शौचालयों के माध्यम से इस काम को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। यह शौचालय उसी क्रम में बन कर जनता को समर्पित किया जा रहा है।
पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि दुोमंजिला सामुदायिक शौचालय में छह स्नानगृह छह महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण कराया गया है। चार मूत्रालय भी बनाए गए हैं। कहा कि इससे तहसील आने वाले वादकारियों को शौच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सभासद गुलाम संजरी, हसीब खां, संजय यादव, दानिश सिद्दीकी, खुर्रम अंसारी, अजय सिंह, अशोक पाल, हन्नान अंसारी, सुजीत यादव, इरशाद अंसारी, सतीश गांधी, मुकेश दूबे, गिरधारी जायसवाल, प्रभु सेठ, विनीत बरनवाल, राहुल कश्यप, भरत जायसवाल, राज सरोजआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें