फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की दशा खराब मिलने पर कटेगा वेतन:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सभी विकास खंडों में शौचालयों की दशा खराब मिलने पर कार्य में सुुधार लाने का निर्देष दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को वीसी सुरियावां और भदोही को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
सात हजार फोटो सत्यापित नहीं रहने पर सभी एडीओ पंचायतों को फटकार लगाते हुए कहा कि 31 जनवरी एवं लोस चुनाव से पहले शौचालयों समेत अन्य विकास कार्यों को पूर्ण नहीं होने पर संबंधितों के वेतन काटकर निर्माण कराए जाएंगे। जिस ग्राम पंचायत की कार्य प्रगति 70 प्रतिशत से कम है, उन्हें नोटिस के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी गलती से छूटेगा तो वहां के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। शौचालयों के पेंटिंग, जीओ टैगिंग हर हाल में पूरा कराया जाए। विकास खंड प्रेरक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट ग्राम वार प्रतिदिन देना सुनिश्चित करें। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि खंड विकास अधिकारियों के साथ शौचालयों की रंगाई-पुताई की निगरानी करते हुए 31 जनवरी तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बेस लाइन सर्वे 2012 के अनुसार छूटे हुए परिवारों के शौचालयों के निर्माण के लिए शासन से प्राप्त हो चुकी धनराशि लगभग दो सप्ताह पूर्व ही संबंधितों के खातों में स्थानातंरित कर दी गई है। अब निर्मित होने वाले शौचालयों पर पेंटिंग के साथ ग्राम प्रधानों और सचिवों का नाम एवं मोबाइल नंबर भी अंकित कराए जाएंगे, जिससे त्वरित स्थिति स्पष्ट हो सके। बैठक में हरिशंकर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्रवधर द्विवेदी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें