चौरी/खमरिया। इलाके के दुरासी गांव के हनुमान मंदिर पर भाजयुमो महराजगंज मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती संग अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। इस मौके पर संतोष गौड़, संदीप मौर्या, अजय सिंह, धीरज, धर्मेंद्र पाठक, विनोद, अश्वनी, आनंद तिवारी, रवींद्रनाथ सिंह, भैयालाल, संजय तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
वहीं औराई मंडल में आयोजित बैठक में 12 जनवरी से 10 फरवरी तक होने वाले युवा महोत्सव, नेशन विथ नमो, युवा संसद जैसे आयोजन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर दीपम त्रिपाठी, अजय सिंह, राजेश गौंड, भूपेंद्र सिंह, संजय तिवारी, शिवमंगल सिंह, दिनेश सेठ, संजय यादव, वीरेंद्र पांडेय, संदीप सोनी, भैयालाल पटेल आदि रहे। भाजयुमो डीघ मंडल की बैठक शिवसेवकपट्टी में मंडल अध्यक्ष बृजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर मातास्वरूप शुक्ल, कप्तान शुक्ला, दिलीप मान सिंह, राकेश सिंह, नीरज मिश्र, सतीष मिश्र आदि मौजूद रहे।