फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप सेंकते मिले मास्साब, दो हेडमास्टर समेत नौ का वेतन रूका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद कुछ स्कूलों के शिक्षक कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं ला रहे हैं। उन शिक्षकों की मनमानी के बदौलत अच्छे शिक्षकों को भी जलालत सहनी पड़ती है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उगापुर में हेडमास्टर समेत नौ शिक्षक धूप सेंकते मिले। मामले को गंभीरता से लेते सबका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय बभनौटी प्रथम पहुंचे। यहां परिसर साफ-सुथरा नहीं मिला तो एमडीएम में सब्जी चावल बना था, जो मेन्यू के अनुसार नहीं था। यहां की शैक्षिक गुुणवत्ता खराब मिली। तीसरी और चौथी की छात्राएं प्रिया, साहिन बानो, अंजली यादव किताब तक नहीं पढ़ सकीं। दस दिन के अंदर सुधार लाने की चेतावनी शिक्षकों को दी गई। प्राथमिक विद्यालय उगापुर में बच्चों की उपस्थित ठीक नहीं मिली। रंगाई-पुताई भी नहीं किया गया था। शैक्षिक गुणवत्ता सही नहीं मिली। यहां के हेडमास्टर रविशंकर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उगापुर में हेडमास्टर समेत सभी आठ शिक्षक धूप सेंकते नजर आए। शैक्षिक स्थिति सही न होने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति न्यून पाई गई। लापरवाही के मद्देनजर यहां के सभी शिक्षक और हेडमास्टर का वेतन रोका गया।इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यायल महराजगंज का निरीक्षण किया गया। दोनों विद्यालयों में स्थिति संतोषजनक मिली। बीएसए ने सभी स्कूलों में शौचालय निर्माण, रंगाई पुताई, पठन पाठन की स्थिति, विद्युतीकरण, स्वेटर वितरण, ड्रेस वितरण, किताब वितरण, बच्चों की उपस्थिति आदि की समीक्षा की। जिन स्कूलों में स्थिति ठीक नहीं मिली। वहां सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें