फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति की राजनीति से देश और समाज के लिए घातक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकासखंड के पकरीकला गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने 25 लाख की लागत से बनने वाले वीरांगना फूलन देवी बारात घर का शिलान्यास और आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। बारात घर में एक सोलर वाटर पंप, चार सोलर हाईमास्ट और बर्तन देने की घोषणा की। भीड़ को देखकर गदगद विधायक ने पकरी कला, पकरी खुर्द और घोरहां को तीन महीने में कीचड़मुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जिंदा हूं तो आप सभी की दुआओं की बदौलत जिंदा हूं। मुंबई, गुजरात सूरत जैसे शहरों में अगर मेरा अभिनंदन हो रहा है तो सब आपकी वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क न समझें। गरीब लड़कियों की शादी हो, चाहे पढ़ाई हो मुझसे जितना बन पड़ेगा उतना सहयोग करूंगा। एससीएसटी के दुरुपयोग को समाज के लिए घातक बताया। कहा कि इससे समाज में वैमनस्यता की भावना फैलेगी। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पॉलीथीन का प्रयोग रोकने और पौधरोपण करने के लिए कहा। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने 10-10 हैंडपंप देने की घोषणा की। कहा कि जाति की राजनीति देश और समाज के लिए घातक है। इसके पूर्व 100 से अधिक की संख्या में युवाओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर विधायक का स्वागत किया। पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद ने कहा बिंद समाज का सबसे ज्यादा विकास अगर किसी ने किया है तो ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल याव, राजितराम, गब्बर बिंद, सुशील बिंद, अजय बिंद, शीतला विंद, रवि पांडे, बेचू लाल बिंद, कमलेश बिंद, मुन्ना पांडे, पवन शुक्ला, गुड्डू जायसवाल, आशीष सिंह, हजारी लाल केवट, बाबा दुबे, अमलदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें