फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक सोच में लाएं बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/घोसिया। यातायात माह के अंतिम दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर यादवेंद्र ने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए यातायात नियमों के तहत वाहन चलाएं। मामूली लापरवाही जानलेवा साबित हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हेलमेट, सीटबेल्ट न पहनना, यातायात नियमों का पालन न कर खुद को गौरवान्वित करते हैं। पुलिस और यातायात टीम पर धौंस दिखाते हैं लेकिन यह ठीक नहीं है। यातायात निरीक्षक जेपी यादव ने भी यातायात के प्रति जागरूक किया। घोसिया संवाददाता के अनुसार, जयरामपुर स्थित आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे के नेतृत्व में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बच्चों को जारूक किया गया। उसके बाद निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। रास्ते में बच्चों ने दो पहिया वाहन चालको से हाथ जोड़कर हेलमेट लगाने का निवेदन किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार पांडे ने लोगों से आग्रह किया कि दुर्घटना नियंत्रण के लिए यातायात का पालन करना चाहिए। मौके पर राम सागर, पिंटू पांडे, अंकित पांडेय, शीतला तिवारी, इंदल मौर्य, हेमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, हेमा सरोज आदि रहे। इसी तरह घोसिया बाजार में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें