ज्ञानपुर। नवंबर खत्म होते-होते ठंड ने तेवर तल्ख करने शुरू कर दिए हैं। ठंड तेज हो गई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सुबह कोहरे की चादर तनने लगी है। साथ ही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह हुई तो आसमान साफ था, लेकिन हल्की हवाओं के चलते सिरहन बढ़ गई थी। साथ ही धुंध के कारण वाहनों और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हुई। वे ठिठुरते हुए स्कूल गए। सुबह बाइक चलाना काफी कठिन काम हो गया है। सड़कों पर गुजरने वाले बाइक सवार सुबह ठंड से बेहाल दिखे। हवाओं के चलते बृहस्पतिवार को सप्ताह भर का सबसे कम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में दो दिनों के भीतर लगभग चार डिग्री की गिरावट हुई है। रात में तापमान गिरने पर ठंड और बढ़ जा रही है।