ज्ञानपुर/घोसियां। यातायात माह में बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस ने गांधीगिरी तरीके से लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सुरक्षित यात्रा करने के लिए कहा गया।
ज्ञानपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सीओ रामकरन और यातायात प्रभारी जेपी यादव संग एनसीसी कैडेटों ने हाथ में गुलाब का फूल लेकर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चालकों को दिया। चालकों से कहा कि भविष्य में वह जान जोखिम में डालकर यात्रा न करें। हालांकि पुलिस को देख बिना कागज लेकर निकले दुपहिया चालक इधर-उधर से खिसकते दिखे। अधिकारियों ने यातायात का नियमों का पालन करने का आग्रह किया। घोसिया संवाददाता के अनुसार, टेंडर हर्ट्स स्कूल घोसिया में कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे लोगों को यातायात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र हैं, लोगों को पुलिस से डरना नहीं चाहिए। आपातकाल में 100,108,102,1090 नंबरो का प्रयोग करें। प्रधानाचार्य एस पी विश्वकर्मा ने आए हुए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।