फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद ने स्टाल की प्रति मीटर कीमत घटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पूर्व में वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन इस बार वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में होगा। इससे आयोजकों के ढांचागत खर्चों में कमी आई है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने इसका लाभ एक्सपो में भाग लेने वाले कालीन निर्यातकों को देने का निर्णय लिया गया है। परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप राजा शर्मा ने बताया कि स्टाल लगाने वाले सभी निर्यातकों को 1 हजार रुपये प्रति मीटर की बचत होगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजन से भारी भरकम खर्च पंडाल निर्माण पर होता था। चूंकि इस बार आयोजन बड़ालाल पुर के टीएफसी में हो रहा है इसलिए वहां पंडाल व साज सज्जा खर्च नहीं के बराबर है। कहा कि इसको देखते हुए परिषद की प्रशासनिक समिति ने गत दिनों बैठक में इस पर विचार करते हुए सभी स्टाल लगाने वाले निर्यातकों को स्टाल की कीमत में 1 हजार रुपये प्रति मीटर छूट देने का निर्णय लिया है।
जानकारी हो कि एक्सपो में सबसे छोटा स्टाल 12 मीटर का होता है। ऐसे में देखा जाए तो एक कालीन निर्यातक का स्टाल पर कम से कम 12 हजार रुपयों की बचत होगी। चेयरमैन ने साफ किया कि जिन निर्यातकों ने परिषद को भुगतान कर दिए हैं उन्हें रिफंड जारी किया जाएगा तथा जिन्हें अभी जमा करना है वे इस रकम को कम करके जमा कर सकते हैं। फेयर में भाग ले रहे कालीन उद्यमियों ने परिषद के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें