ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को एमडीएम को लेकर छठवीं की छात्राओं ने हंगामा किया। नाराज छात्राएं प्रधानाचार्य के पास पहुंची। दाल में हल्दी न डालने की शिकायत की। नाराज प्रधान ने बड़ेबाबू और रसोइयां को फटकार लगाई। दोपहर में एमडीएम खाने के लिए पहुंची कक्षा 6 की छात्रा रोशनी सरोज ने दाल को देख नाराज हो गई। प्रधानाचार्य के पूछने पर रसोइयां ने बताया कि एक किलो दाल मिली थी जिसे बनाया गया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समझाकर शांत कराया। चेताया कि भविष्य में ऐसी गलती मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।