फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला मिठाई विक्रेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। मिर्जापुर जिले के कछवा थानाक्षेत्र के कछवा पड़ाव बाजार में शनिवार सुबह एक मिठाई विक्रेता का शव फंदे से लटका मिला। खबर लगते ही आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

वाराणसी के पचवार गांव निवासी नागेश कुमार पाठक (35) पुत्र राधेश्याम पाठक कछवा पड़ाव निवासी जगदीश चौबे के मकान में किराए पर मिठाई की दूकान चलाता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दूकान बंद कर घर गया और खाना आदि खाकर दूकान पर लौटा। शनिवार सुबह देर तक दूकान न खुलने पर आसपास के लोग परेशान हो गए। कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो नागेश पाठक का शव पंखे से लगे एक फंदे से लटक रहा था। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग दूकान पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। मृतक का पैर चौकी पर टिका था जबकि उसके दाहिने पैर से खून निकल रहा था। कछवां थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते चलें कि एक पखवारे पूर्व घटना स्थल से 200 मीटर दूर एक चालक की हत्या हो गई थी। पुलिस अब तक उसका खुलासा नहीं कर सकी है। नागेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसे दो लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें