लालानगर। गोपीगंज नगर के राजमार्ग चौराहे के पास शनिवार की भोर में डीसीएम और पिकअप में टक्कर हो गई। डीसीएम राजमार्ग चौराहे पर लगी बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए दक्षिणी लेन की डिवाइडर से जा भिड़ी। वही पिकअप उत्तरी लेन के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों वाहनों के चालक और खलासी लोग घायल गए।
बताया जाता है कि इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रहे दोनों वाहनों में से पिकअप यूपी 65 एफटी 1246 ज्ञानपुर की तरफ जाने के लिए अचानक मुड़ गया जिससे पीछे से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। भोर का मामला था। दूकानें भी बंद थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर होने से श्यामवीर निवासी आजमगढ़, जय सिंह निवासी आजमगढ़, विजयपाल और इंद्रेश कुमार निवासी फतेहपुर घायल हो गए। डीसीएम चालक हरा मिर्च लादकर वाराणसी मंडी जा रहा था।