फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट मार्ट के मजदूरों ने काम ठप किया

विज्ञापन
कारपेट मार्ट के मजदूरों ने काम ठप किया
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

नगर में निर्माणाधीन कारपेट एक्सपो मार्ट के लगभग 100 मजदूरों ने मंगलवार को निर्माण कार्य ठपकर मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि कार्यदाई संस्था ने पिछले चार महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। लोगों का कहना था कि मजदूरी न मिलने से परिवार के आगे भूखों मरने की नौबत आ गई है। चेतावनी दी कि यदि तत्काल भुगतान न हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।
जानकारी हो कि कालीन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्व की सपा सरकार में कारपेट सिटी में 180 करोड़ की लागत से कारपेट एक्सपो मार्ट के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। इसका निर्माण उप्र राजकीय निर्माण निगम ठेकेदार के मार्फत करा रही थी। मार्ट का निर्माण अंतिम चरण में हैं, जिसमें वर्तमान में 100 मजदूर काम पर लगे हैं। मंगलवार को दोपहर सभी मजदूर मुख्यद्वार पर बैठ गए और काम बंद करने का एलान कर दिया। दुक्खी पटेल, प्रीतम, भाईलाल, श्रीराम, त्रिभुवन आदि मजदूरों ने बताया कि उनका चार महीने की मजदूरी बकाया है। महीने में दो बार भोजन पानी के लिए ठेकेदार द्वारा सात सौ रुपये प्रति मजदूर दिए जाते थे, वह भी नहीं मिला है। इससे हमारा दाना पानी रुक गया है। बताया कि वे परिवार सहित वहीं रहते हैं लेकिन इन दिनों पेयजल की भी दिक्कत हो गई है। मौके पर ऐसा कोई आदमी भी नहीं है, जिससे हम लोग शिकायत कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत पूछे जाने पर कार्यदाई संस्था दुग्गल एसोसिएट्स के महाप्रबंधक यादेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में आज ही जानकारी मिली है। इस बारे में आंतरिक जानकारी कर रहा हूं। यदि यह सही है तो मजदूरों की मजदूरी 2 दिन में दी जाएगी। साथ ही इसके लिए जो जिम्मेदार होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निराकरण के निर्देश दिए गए है: जिलाधिकारी
भदोही। कारपेट मार्ट के मजदूरों का चार महीने का बकाया होने तथा उनके द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन किए जाने की जानकारी देने पर डीएम ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है लेकिन मैं आज ही इस बारे में उप्र राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों को निर्देशित कर रहा हूं कि वे मौके पर जाकर मजदूरों की समस्या सुनें और तत्काल निराकरण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें