ज्ञानपुर (भदोही)।
जिले में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश पूजनोत्सव का समापन हो गया। 10 दिनों तक भगवान गणेश के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे संग उनकी प्रतिमाओं को गणपति बप्पा मोरया, तू अगले बरस जल्दी आना के जयघोष के साथ नहरों, तालाबों में विसर्जित कर दिया गया।
मंगलवार को जिलेभर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को आसपास के तालाबों और नहरों में विधि विधान पूर्वक विसर्जित किया गया। गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, औराई, घोसिया, बाबूसराय, सीतामढ़ी, मोढ़, सुरियावां समेत जिले के सभी नगरों, कस्बों, बाजारों और गांवों विसर्जन की धूम रही है। गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। गणेश उत्सव मंडल सुजातपुर के नव दिवसीय पूजन कार्यक्रम के बाद मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भंडारे के बाद गाजे-बाजे के बिहाररोजपुर स्थित तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन में बड़ी संख्या में गणेश उत्सव मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण शामिल हुए। इसी तरह, भिड़िउरा गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। विसर्जन में जयराम पांडेय, प्रमोद दुबे, विजय दुबे, नन्हे मामा, चंद्रकान्त पांडेय, कलेंडर दुबे, रमाशंकर शुक्ल, अभयराज सिंह समेत काफी संख्या में गणेश भक्त शामिल थे।