फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के निर्माण कार्यों की जांच

विज्ञापन
पालिका के निर्माण कार्यों की जांच
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराए गए निर्माण कार्यों की सोमवार को टेक्निकल आडिट सेल (टीएसी) की टीम ने दस निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। पालिका बोर्ड के कार्यकाल के दौरान 15 सभासदों ने मंडलायुक्त समेत शासन को 177 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानक पर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की थी। सोमवार को चौथी बार टीएसी दल के लोग जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

दल के सदस्यों ने नगरपालिका में क्रय किए गए वस्तुओं का निरीक्षण किया। इसके बाद, रजपूरा मौर्य बस्ती में तीन सड़कों के निर्माण, औराई रोड हनुमान बाग नाला ढंकने के कार्य का निरीक्षण, बाजार सलाबत खां में अंडर ग्राउंड नाली और सड़क निर्माण की जांच की। इस दौरान कई मार्गों की खोदाई कर दल के लोग अपने साथ ईंटें ले गए। पूर्व नामित सभासद हसनैन अंसारी ने आरोप लगाया कि जांच दल ने उखाड़े गए ईंटों बगैर सील पैक ले गए। ऐसे में इस जांच का अर्थ समझ में नहीं आता। उन्होंने इस बाबत अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। टेक्निकल आडिट सेल के सदस्यों ने इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार किया। जांच में लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अभियंताओं के अलावा पालिका के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें