फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित चल रही कोटे की दो दूकानें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही जिले के डीघ ब्लॉक की निलंबित चल रही कोटे की दो दूकानों को निरस्त कर दिया गया है। दोनों दूकानों के संचालकों की ओर से निलंबन के बाद जारी नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की ओर से वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर दूकानों को निलंबित किया था लेकिन, समय सीमा बीतने के बाद भी प्रशासन के नोटिस को संचालकों ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर इन दूकानों को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीघ विकास खंड के गांधी ग्राम सभा की कोटे की दूकान का संचालन साधन सहकारी समिति जंगीगंज की ओर से किया जाता है लेकिन छह माह से दूकान संचालक का वितरण में हिसाब-किताब सही न मिलने पर दूकान को निलंबित कर दिया गया। छह माह से दूकान को कलनुआं गांव से अटैच किया गया है। वहीं, डीघ विकास खंड के सुजातपुर ग्राम के कोटे के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दूकान निलंबित कर नोटिस जारी किया गया लेकिन 14 माह बाद भी दूकानदार ने जवाब नहीं दिया। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी विशाख जी ने निलंबित चल रही दोनों दूकानों को निरस्त करने का निर्देश दिया। डीएम की संस्तुति मिलते ही एसडीएम ने दूकानों को निलंबित कर दिया। डीघ के पूर्ति निरीक्षक विजय प्रकाश यादव ने दूकानों के निरस्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि निरस्त की गई दूकानों का नए सिरे से प्रस्ताव कराकर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें