फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हॉस्टल चौराहे के पास पटेल नगर स्थित एक सराफा की दूकान में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग ढाई लाख का माल उठा ले गए। शनिवार की सुबह दूकान मालिक को जानकारी हुई तो उसने कोतवाली ज्ञानपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी पारस नाथ सेठ पुत्र राधेश्याम सेठ की हास्टल चौराहा पटेल नगर ज्ञानपुर में सराफा की दूकान है। शुक्रवार की शाम वह अपनी दूकान बंदकर अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे उसके मित्र ने फोन पर चोरी की सूचना दी। पारसनाथ दूकान पर पहुंचा तो देखा कि दूकान में रखी तिजोरी करीब 30 फीट दूर एक अहाते में टूटी पाई गई। तिजोरी में रखे चांदी-सोने के गहने गायब मिले। चोर दूकान के पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे थे। दूकान मालिक के अनुसार, लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है। जानकारी मिलने के बाद सीओ ज्ञानपुर रामकरण के अलावा कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया और लौट आई। पुलिस ने कहा कि तफ़्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें