फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/कौलापर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के धानापुर उत्तरी गांव में गुरूवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। सायं 8 बजे विकास कुमार बिंद की पत्नी रीना देवी (23) की अपने कमरे में छत के सहारे लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि रीना बिंद का विवाह एक वर्ष पूर्व हआ था। कहा जा रहा है कि शुरू से ही दोनो के बीच परिवारिक कलह था। शाम को महिला की संदिग्ध मौत की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि सही मामला पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। हलांकि अब तक पुलिस को मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। दंपति को कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें