ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर में जिले की 41 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ऐसे गांवों को हॉटस्पाट घोषित कर विशेष साफ-सफाई का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि चिह्नित 41 गांवों में सफाई संग ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कराएं।
ग्राम पंचायतों में कोरोना की डोर टू डोर जांच और लक्षण दिखने वालों को मेडिकल किट दिया जाए। अभोली के भोरी, कोढ़, सदौपुर, वीरमपुर, ज्ञानपुर के नागमलपुर, गणेशरायपुर, सिंहपुर, केशवरपुर सरपतहां, जोरईं, जखांव, वारी, भगवास, डीघ के अरई, मवैयाथान सिंह, बनकट उपरवार, गोपालापुर, तिलंगा, महुआरी, दरवांसी, सुरियावां ब्लॉक के महुआपुर, देवदासपुर, बरमोहनी, बहुताचकडाही, जमुनीपुर अठगवां, कीर्तिपुर, भिखारीरामपुर, औराई में चकौड़ा, उदयकरनपुर, करनपुर, हुसैनीपुर, कैयरमऊ, गिर्दबड़गांव, डेरवां, औरंगाबाद, दीघवट, भदोही ब्लॉक में मूंसीलाटपुर, सरबतखानी, ममहर, जगदीशपुर, पिपरिस और चौरीखास शामिल हैं।