फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चक्रवात ताउते की बारिश में सैकड़ों कुंटल गेहूं भीगने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारियों ने सबक नहीं लिया। अब चक्रवात यास के कारण भी कई क्रय केंद्रों पर गेहूं भीग गए। इस क्रम में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। 30 मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऐसे में सुरियावां, जंगीगंज सहित कई क्रय केंद्रों के बाहर रखा गेहूं भीग गया। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक 14 हजार एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। 80 फीसदी से अधिक गेहूं का भंडारण गोदामों में हो चुका है। क्रय केंद्रों पर खरीद के बाद गेहूं को वहां के कमरों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें