फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 फीसदी अधिक दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जोर जोर से तैयारी में जुटा है। 25 मई को जनपद में लोकसभा का चुनाव है। जिले में कुल 14293 दिव्यांग मतदाता इस बार के लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। निर्वाचन आयोग 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा देगी। इसके लिए मतदाता को फार्म डी-12 भरना होगा। वे दिव्यांग जन सक्षम ऐप पर आवेदन कर घर पर ही पोस्टल बैल्ट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि भदोही विधानसभा में 3954, ज्ञानपुर 6804, औराई 3535 दिव्यांग मतदाता है। कुल 14293 दिव्यांग मतदाता है। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित व जागरुक करते हुए बताया कि जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा की गई है। जैसे- पीने का पानी, व्हीलचेयर, टॉयलेट, रैंप ,हेल्प डेस्क, बिजली की व्यवस्था, साइन बोर्ड, ब्रेल मतदान गाइड, भूतल पर पोलिंग बूथ, ईवीएम पर उभरी हुई ब्रेल भाषा, दिव्यांग मतदाताओं हेतु अलग से लाइन की व्यवस्था समेत अन्य इंतजाम हैं। दूसरी तरफ भदोही बीडीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में दिव्यांग मतदाताओं ने जनपद स्तरीय स्कूटी, ट्राईसाइकिल रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें