फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरेड़ियापुर में 40 लोग डायरिया की चपेट में

Tue, 23 Aug 2016 01:26 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
गरेड़ियापुर में 40 लोग डायरिया की चपेट में
विज्ञापन
लगातार बारिश से गांवों में जलभराव ने संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा दिया है। जिला मुख्यालय से लगा गांव गरेड़ियापुर डायरिया की चपेट में आ गया है। गांव में करीब 40 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। गरेड़ियापुर पासी बस्ती में तबीयत बिगड़ने पर करीब छह लोगों को महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक होने पर सीएमओ ने गांव में सीएचसी गोपीगंज से स्वास्थ्य टीम भेजा। टीम में करीब 33 मरीजों को डायरिया से पीड़ित पाया।
विज्ञापन



गरेड़ियापुर गांव के पासी बस्ती के लोग जिस हैंडपंप का पानी पीते हैं, उसका परिसर पूरी तरह से जलमगभन है। वहीं कुएं आदि के भी पानी दूषित होने से उसका सेवन कर रहे बस्ती वाले संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए। सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि गोपीगंज से डॉ. आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 33 लोगों को संक्रामक बीमारी से पीड़ित पाया है। जब कि गांव के छह डायरिया पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम को गांव में गंदगी अधिक देखने को मिली है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का मुख्य कारण भी गंदगी है। इसके अलावा गांव के कुओं में क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव न होने से भी दूषित पेयजल संक्रमित हो रहा है। बताया कि पीड़ितों को दवाइयां देने के साथ खानपान में एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें