फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 लोगों ने सुदर्शन योग से खुश रहने के सीखे तरीके

विज्ञापन
घोसियां में आर्ट आफ लिविंग के सुदर्शन योग में शामिल लोग। स्रोत: संंगठन
विज्ञापन
घोसिया। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से घोसिया में आयोजित पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम रविवार को संपन्न हो गया। इसमें बेहतर स्वास्थ्य की बारीकियां लोगों को बताई गईं। प्रशिक्षक आदर्श बरनवाल और अभिनव मालवीय ने सुदर्शन क्रिया योग के बारे में बताया और इसका अभ्यास कराया। इसमें 40 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बताया कि सुदर्शन क्रिया योग शरीर, मन और भावनाओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यह अभ्यास तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन जीने की दिशा में एक प्रभावी साधन है। अंत में तनावमुक्त मन और अपराधमुक्त समाज का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें