फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही और वाराणसी में बनेंगे 85 एमएलडी के 4 एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-भदोही। वरुणा नदी के प्रदूषण को कम करने और इसके पुनर्जीवन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एनएमसीजी ने 401 करोड़ की 4 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 85 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) गंदे पानी का उपचार किया जाएगा। प्रोजेक्ट निविदा की प्रक्रिया में है, टेंडर अवार्ड होने के 21 महीने बाद एसटीपी बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वरुणा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और प्रदूषण समाप्त करने के उद्देश्य से एनएमसीजी ने दो परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें वाराणसी में 274 करोड़ की लागत से 60 एमएलडी क्षमता का एक एसटीपी और भदोही में 127 करोड़ की लागत से 17 एमएलडी, 5 एमएलडी और 3 एमएलडी क्षमता के तीन एसटीपी का निर्माण होना प्रस्तावित है। एसटीपी बनने के बाद इस सीवेज को टैप किया जाएगा और यह गंदा पानी अब नदी में नहीं गिरेगा।
वरुणा नदी प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र से चलकर करीब 200 किमी की यात्रा के बाद काशी में आदि केशव घाट के पास गंगा से मिलती है। वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र में ये नदी करीब 32 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अधिकारियों को वरुणा नदी के प्राकृतिक स्वरूप की पुनर्स्थापना के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें