फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़ यात्रा के लिए कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीएम शैलेश कुमार ने चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। यहां आठ-आठ घंटे की कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक संग्रह अमीन शिव कुमार शर्मा और अनुसेवक हिंछलाल, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक कृपाशंकर राम और राजेंद्र दूबे जबकि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक घनश्याम यादव और जिला जीत यादव को तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट के आपदा कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का नंबर 05414-250223 है। इसके अलावा चकबंदी अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415978107 पर भी फोन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें