फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 38 हजार अंत्योदय राशन कार्डों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 38 हजार अंत्योदय कार्डधारकों का नए सिरे से सत्यापन किया जाएगा। इससे गरीबों का हक मारने वाले अपात्रों का कार्ड निरस्त होगा जबकि वास्तविक पात्रों का कार्ड बनाया जाएगा। डीएम शैलेश कुमार ने इसके लिए सभी बीडीओ और पूर्ति निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। सत्यापन पूर्ण होने पर 15 से 21 जून को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर पात्रों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकायों और 546 ग्राम पंचायतों में कुल 725 कोटे की दुकानें हैं। जहां से 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक और ढाई लाख से अधिक पात्र गृहस्थी के लाभार्थी हर महीने राशन प्राप्त करते हैं। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के एक-एक यूनिट की ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी चल रही है।
अब अंत्योदय कार्डधारकों का सत्यापन किया जाएगा। सचिव, ग्राम प्रधान और कोटेदार की कृपा से अपात्र होने के बाद भी अंत्योदय कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे लोगों पर अब सख्ती शुरू की जाएगी। जिले में 38 हजार कार्डधारकों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम शैलेश कुमार ने सभी बीडीओ और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। 10 दिनों के अंदर कार्डों का सत्यापन कर अपात्रों का नाम सूची से हटाने और पात्रों के चयन के लिए 15 से 21 जून के मध्य ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि अंत्योदय कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। डीएम के निर्देश पर बीडीओ, पूर्ति निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें