फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह: भदोही में 37 जोड़ों ने लिए फेरे, तीन ने पढ़ा निकाह, लाभार्थियों की संख्या लगातार हो रही कम

Sat, 14 Dec 2024 07:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर में सामुहिक विवाह का आयोजन हुआ इस दौरान 37 जोड़ों ने लिए फेरे लिए और तीन ने निकाह पढ़ा। छह ब्लॉकों में आयोजन संपन्न हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने आशीर्वाद दिया। इस बार विवाह में एक बात देखने को मिली है जिसमें ये कहा जा रहा है कि लाभार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है और विभाग के लिए लक्ष्य पूर्ण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
सामुहिक विवाह का आयोजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सुरियावां और भदोही ब्लॉक में कुल 40 जोड़ों की शादी हुई। इसमें 37 ने सात फेरे लिए तो तीन का निकाह हुआ। दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे संग बारात पहुंची तो ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद परिसर में ही बने मंडप में विधि विधान पूर्वक हिंदू बेटियों का विवाह तो मुस्लिम बेटियों का निकाहनामा पढ़ाया गया।

विज्ञापन


सुरियावां ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ज्ञानपुर, अभोली और सुरियावां ब्लॉक के चयनित जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर मुस्लिम बेटियों का निकाहनामा तो हिंदू बेटियों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। उसके बाद अधिकारियों ने आशीर्वाद देकर विदाई किया। वधू को उपहार स्वरूप सामान भी दिया गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिता गौतम, बीडीओ सुधाकर दूबे, आलोक कुमार पांडेय आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, औराई ब्लॉक में 14 जोड़ों का विवाह हुआ। ब्लॉक सभागार में सुबह से ही वर और वधू के परिवार वाले आने लगे। दोपहर बाद डीजे की धुन पर थिरकते हुए बाराती परिसर में आए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, बीडीओ बृजेश नारायण तिवारी, प्रमोद पांडेय, सर्वेश शुक्ला आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि छह ब्लॉकों में कुल मिलाकर 40 शादी कराई गई। इसमें 37 हिंदू और तीन मुस्लिम बेटियों की शादी हुई।

उन्होंने बताया कि डीघ में अन्य पिछड़ा वर्ग की पांच, अल्संख्यक वर्ग से एक, एससी के तीन समेत कुल नौ, सुरियावां में सामान्य की एक, एससी की सात समेत आठ जोड़ों की शादी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें