फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंतिम चरण में 360 बच्चों को मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम और चौथे चरण में लॉटरी में 360 बच्चों एडमिशन दिलाया गया। चार चरणों में तीन हजार से अधिक बच्चों को लाभ मिला। पहले चरण में 1637, दूसरे चरण में 790 और तीसरे चरण में 377 बच्चों और चौथे चरण में 360 बच्चे विद्यालय में प्रवेश पाने में सफल हुए।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीट कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती है। इनके पठन-पाठन का पूरा खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 20 जनवरी से आवेदन शुरू हुआ था। ढाई हजार बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
सत्यापन होने के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में लॉटरी निकाली गई। पहले चरण में 1637 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दूसरे चरण में 1964 बच्चे आवेदन किए थे। इनमें से सत्यापन के बाद 715 आवेदन निरस्त हो गए थे। अप्रैल के पहले सप्ताह में दूसरे चरण की लॉटरी निकाली गई। इसमें 790 बच्चे चयनित हुए। तीसरे चरण में 550 से अधिक आवेदन आए थे। सत्यापन के बाद 16 मई को लॉटरी निकाली गई। इसमें 377 बच्चे चयनित हुए। चयनित बच्चों को 23 मई तक निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया। चौथे चरण की लॉटरी 28 जून को निकली। जिसमें 377 आवेदनों में 360 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चौथे चरण में 360 बच्चों का चयन हुआ है। सात जुलाई तक हर हाल में बच्चों का प्रवेश संबंधित विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें