फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बुढ़वल गांव के 350 घरों में शीघ्र पहुंचेगा नल से जल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चकिया ब्लॉक के बुढ़वल गांव में वर्षों से व्याप्त पानी की समस्या का समाधान होने वाला है। पेयजल की समस्या झेल रहे 350 ग्रामीणों के घरों में शीघ्र नल से जल पहुंचने लगेगा। अभी ट्यूबवेल से गांव के 120 घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पानी पहुंचाने के लिए गांव में योजना से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। गांव में पंप हाऊस, 100 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, 6.1 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने, सोलर पैनल लगाने सहित अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जल निगम ग्रामीण का दावा है कि शीघ्र शेष घरों में भी पानी पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन


जिले में मार्च 2021 से चल रही करीब 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से हर घर-नल जल योजना के तहत 734 ग्राम पंचायतों से जुड़े गावों के घरों में पानी पहुंचाया जाना है। इसके तहत बुढ़वल गांव में भी टंकी के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। अब तक गांव के ग्रामीण कुएं या हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे थे। गांव में बनी टंकी में पानी पहुंचाने के लिए बिजली की व्यवस्था को लेकर सोलर पैनल भी लग गया है। अब केवल बिजली का कनेक्शन किया जाना बाकी है। गांव में योजना से जुड़े 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिए गए हैं। जल निगम ग्रामीण विभाग की मानें तो अब तक दो लाख 25 हजार घरों के सापेक्ष करीब डेढ़ लाख घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। मार्च 2026 तक योजना को धरातल पर उतारकर हर घर में पेयजल की आपूर्ति शुरू करनी है।

सभी कार्यदायी संस्था को योजना से जुड़े सभी निर्माण मार्च 2026 तक पूरे कर लिए जाने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण तेजी से किया जा रहा है। अब तक योजना से जुड़े करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं।- अमित रघुवंशी, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें