हाईवे के झिलिया पुल से पुलिस ने बुधवार की रात कंटेनर से 32 गोवंश बरामद कर चालक उजैर निवासी पनकटा-डुमरिया बिहार, खलासी समीर खान निवासी राममिठेपुर-हिंचौली मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।
उप निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम झिलिया पुल के पास जांच कर रही थी। उसी दौरान गोवंश से भरे कंटेनर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। इस बीच खलासी कंटेनर लेकर भागने लगा तो तस्कर कूदकर भाग निकला। हालांकि घेरेबंदी कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया। गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर चालक उजैर, खलासी समीर खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एजाज, अश्वनी सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रमोद आदि शामिल रहे।