भदोही। भदोही कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में बुधवार को श्रीकांत राय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसएन मिश्रा के मिर्जापुर तबादला हो जाने के बाद श्रीकांत राय यहां भेजा गया है। वे अब तक मिर्जापुर जनपद में तैनात थे। पहले दिन उन्होंने नगर के संभ्रांतजनों के साथ कोतवाली में बैठक कर शहर में अमन चैन बनाए रखमें में सहयोग मांगा।
उन्होंने नगर के संभ्रांतजनों से आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था के बारे में चर्चा की साथ ही नगर के संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चर्चा में लोगों से कहा कि पुलिस को अपना मित्र समझें और शांति व्यवस्था के लिए बनाए रखने के लिए लोगों का स्वागत रहेगा। उनके साथ बैठक में पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, मिठाई लाल दुबे, ओमप्रकाश पांडेय, इरशाद अंसारी, प्रिंस गुप्ता, हसीब खां, गुलाम हुसैन संजरी, हसीब खां, भरत जायसवाल, करुणाशंकर दुबे, गिरधारी जायसवाल, हन्नान अंसारी, सुजीत यादव, अरविंद मौर्य, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।