फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा के बच्चों ने पेश की खिराजे अकीदत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मदरसा दारुल उलूंम हबीबिया रिज्विया में रविवार को पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद सैनिकों को खिराजे अकिदत पेश की गई। प्राचार्य मौलाना मुख्तार अहमद रिज्वी ने इस नापाक कायराना हरकत की मुखालफत की। गुस्से और गम का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि दहशत गर्दो के साथ उनको शह देने वाले आकाओ को ऐसा सबक सिखाना होगा की पुस्त दर पुस्त याद रखें। मदरसे के बच्चों के साथ मौलाना ताज, मौलाना जाहिद रजा, मौलाना मुख्तार हाफ़िज, सलाहुद्दीन आदि रहे। मदरसा गरीब नवाज में हुई बैठक कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले को कायराना करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई 7 मौके पर हाफिज गुलाम मुर्तजा, इमाम मदीना मस्जिद ,सरवर खां, समसुल हक, हाजी मकसूद, हाजी बल्ला हाशमी, एनुउल हक, हाजी मोहसिन खान, हाजी हलीम प्रधान, शकील खां आदि रहे।
विज्ञापन

एकल विद्यालय गोपीगंज में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर गोविंद मुरारी, रीता किरण,ज्योति नारायण, नैना देवी, सुनील, रंजीत, विनय, विकास, कपिल, रतनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें