ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को चित्रकला परिषद की ओर से रंगोत्सव कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग तरह की 98 कलाकृतियों का अवलोकन किया गया।
मुख्य अतिथि जीडी विनानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान ई-मेल और फेसबुक के माध्यम से मशीन निर्मित कलाकृतियों े द्वारा भेेजा जा रहा है। लेकिन, वह हमें न तो संवेदनाओं एवं भावनाओं को बोध करा पा रहे हैं और न ही अपनत्व की अनुभूति करा पा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में एक साथ सब कुछ देखने को मिलता है। ऐसे आयोजनों से शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है। प्रदर्शननी में अभिषेक, विशाखा, काजल रावत, दीपक, ममता, कमलेश, योगेश, श्रेया मालवीय, मीरा, करिश्मा, शशिकला की बनाई कलाकृतियों की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने किया। इस मौके पर डॉ. रोशन प्रसाद, किशोरीलाल पांडेय, सुरेंद्र सिंह, प्रभात वर्मा, घनश्याम, रवींद्र कुमार, विष्णुकांत, प्रतीक उपाध्याय, मंजुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।