वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के बारीपुर गांव में सोमवार को पानी से भरी बाल्टी में गिर कर दो वर्षीय मासूम सर्वेश की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
बारीपुर निवासी उमाशंकर कनौजिया का पुत्र सर्वेश घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि वह दरवाजे के पास पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंचकर झांकने लगा और मुंह के बल गिर पड़ा। काफी देर बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाहर पहुंचने पर वह बाल्टी में गिरा पड़ा मिला। जब तक परिजन उपचार के लिए ले जाते, तब उसने तब दम तोड़ दिया था। मासूम की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैलते ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। मासूम के चेहरे को देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।