ज्ञानपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन गंगा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें नौ से 15 फरवरी तक शिक्षण संस्थानों में होने वाले गंगा मंथन प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मिशन गंगा के तहत शिक्षण संस्थानों में गंगा मंथन के नाम से प्रश्नोत्तरी, भाषण और निबंध का आयोजन होगा। इस दौरान विडियोंग्राफी, लघु फिल्म, गंगा गान, स्लोगन लेखन आदि होंगे। प्रथम पुरस्कार के रुप में 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार के 4 हजार तथा तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, डीएफओ पीसी सिंह, कमाल अहमद सिद्दीकी आदि रहे। इसी तरह डीएम ने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिले में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की समीक्षा की। संचारी रोगों से बचाव के लिए 10से 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी, रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में बताने के लिए कहा। डीएम ने बेसिक शिक्षा, दिव्यांग, पशुपालन और ग्राम विकास को कार्यक्रम सफल बनाने को कहा।