फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जूझ रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के कई वार्डों में जाम नालियां और सीवर आम जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हाल यह है कि बिन बरसात ही कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। जलजमाव से निजात के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। चौरी रोड से आलमपुर मार्ग पर गुलालतारा में बीते एक माह से अंडर ग्राउंड नाली जाम होने से सुबह-शाम सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

चौरी रोड बड़ी बाग से आलमपुर जाने वाले मार्ग पर 50 मीटर तक हर समय पानी में डूबा रहता है। इसका कारण नाली जाम होना है। जो लोग उक्त मार्ग पर रहते हैं उनका कहना है कि गंदा पानी लगने से वातावरण भी दूषित है। हर रोज बच्चे स्कूल आते जाते हैं उनके लिए जलभराव परेशानी का सबब बना हुआ है। जलभराव वाले स्थल पर रहने वाले नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष हाजी निजामुद्दीन खां ने कहा कि हम लोगों का जीवन नर्क के समान हो गया है। हम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उपर से घर पर मेहमान आते हैं तो आत्मग्लानि होती है। कहा कि इस बारे में नगर पालिका में गुहार लगाई गई इसके बाद भी कोई निवारण करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें