फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने रविवार को नगर के दो वार्डों में लगभग 75 लाख की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। घमहापुर में 9 लाख से सीवर लाइन विस्तार होगा जबकि मर्यादपट्टी में 65 लाख की लाहत से भूमिगत नाली और इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण होगा। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से बीते एक वर्ष में नगर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ साथ अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली के प्रयास निरंतर जारी हैं।
रविवार को पालिकाध्यक्ष पहले मर्यादपट्टी के 4 मौर्य बस्ती पहुंचे जहां भूमिगत नाली और रोड का निर्माण होगा। यह मार्ग मौर्य बस्ती से बंधवा रोड स्थित गैस एजेंसी तक जाता है। इससे काफी लोगों को सहुलियत हो जाएगी। यहां वर्षों से जलनिकासी की व्यवस्था थी ही नहीं। इसके बाद वे घमहापुर पुहंचे जहां सीवरलाइन के विस्तार के लिए नए सीवर डालने का शिलान्यास किया। उन्होंने दोनो ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्यादपट्टी में सभासद रचना अरविंद मौर्या ने जबकि घमहापुर में सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने स्वागत किया। इस मौके पर दोनो वार्डों के नागरिक भी मौजूद रहे और अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सुरेंद्रनाथ बिंद पप्पू, अजय दूबे, राजाराम मौर्य, बैजनाथ मौर्य, शिवचंद्र मौर्य, रमेश सरोज, मो.अली सिद्दीकी, अशोक पाल, मोहन मौर्य, सुरेंद्र बिंद, रामनरेश चौहान, गामा बिंद, राज सरोज, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप, शिवलाल पाल, सतीश गुप्ता, राजपति बिंद, वीर बहादुर बिंद, विनोद गुप्ता, सैफ अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें