फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति कार्ड नहीं प्रति युनिट 5 कीलो देना होगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के खाद्यान्न वितरकों को अब प्रति कार्ड नहीं बल्कि प्रति यूनिट खाद्यान्न वितरण करना होगा। आगामी माह का खाद्यान्न वितरण उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान तहसील कर्मियों के देखरेख में वितरित करवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस आशय से जिला पूर्ति अधिकारी को भी अवगत कराया है। एसडीएम ने अब तक प्रति कार्ड मात्र 15 किलो खाद्यान्न दिए जाने पर नाराजगी भी जताई।
नगर क्षेत्र के कोटेदारों ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत लेकर शनिवार को सांसद विरेंद्र सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन से लाभार्थियों को प्रति युनिट खाद्यान्न मिलता है लेकिन कोटेदार एक कार्ड पर एक मुश्त 15 कीलो खाद्यान्न देते हैं। बाकी खुले बाजार में बेच देते हैं। शिकायत को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए पत्रक उपजिलाधिकारी को अग्रसारित करते हुए नाराजगी जताई साथ ही नियमानुसार वितरण कराने का निर्देश दिया। पत्रक लेकर सभासद और भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने समूचे प्रकरण पर डीएसओ को पत्र भेज कर शासन की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने यह भी कहा कि आगामी महीने खाद्यान्न वितरण के दौरान लेखपाल भी मौजूद रहेंगे। वीडियोग्राफी कराई जाएगी साथ ही मैं स्वयं इसका रैंडम निरीक्षण करुंगा। कहा कि यदि कहीं से शिकायत मिली तो कोटा निलंबित कर सख्त कार्रवाई होगी। सांसद को पत्रक देने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, सभासद महेंद्रनाथ बिंद, मुन्नीलाल यादव, गिरधारी जायसवाल, सुजीत यादव, जरीना बानो, शफीक अहमद, रमेश प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें