भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवान ने शुक्रवार को घमहापुर में जलनिकासी समस्या के समाधान के लिए 43 लाख की लागत से सीवर लाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। विधिवत पूजन अर्चन व नारियल फोड़ने के बाद उन्होने कहा कि वर्तमान में भदोही नगर की मुख्य समस्या जलनिकासी ही है जिसे धीरे धीरे दूर कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि जब मैने शपथ लिया था तो जलनिकासी, इंटरलाकिंग, पेयजल आदि तमाम समस्याएं थीं। शासन के सहयोग से पेयजल को सुदृढ़ करने के साथ साथ इंटरलाकिंग सड़कें भी बनवाई गई। इस सीवर लाइन का विस्तार हो जाने के बाद घमहापुर की जलनिकासी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद घमहापुर के सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने बताया कि केयर एंड फ़ेयर अस्पताल से उदयभान बिंद के मकान तक मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। अध्यक्ष ने 43 लाख की लागत से सीवर लाइन देकर इस क्षेत्र की भारी आबादी के साथ न्याय किया है। दूसरे चरण में उदयभान बिंद के मकान से बाईपास मार्ग तक सीवर का विस्तार कराया जाएगा।
इससे पूर्व मोहल्ले में पहुंचने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शफीक अहमद, इरशाद अंसारी, अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल, विनीत बरनवाल, झांसी चौहान, नंदलाल बिंद, ओमप्रकाश चौहान, रामश्रृंगार बिंद, रमेश चौहान, गणेश गौतम, रविंद्र बिंद, सुभाष बिंद, कैश खां, प्रभु सेठ, अंसार सिद्दीकी, राहुल कश्यप, आदि उपस्थित रहे।