ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता नियमावली के संबंध में शुक्रवार को पंचायत अधिकारियों और व्यापार मंडल समेत सभासदों की बैठक हुई। इसमें फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की समस्या और शुल्क पर चर्चा की गई। बैठक मेें फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अस्थायी दुकानदारों का मासिक शुल्क निर्धारित किया गया। इसके तहत विक्रय प्रमाण पत्र और परिचय प्रमाण पत्र का 10-10 रुपये शुल्क के साथ प्रतिमाह 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस मौके पर पंचायत ईओ राजेंद्र कुमार दूबे, नोडल अधिकारी रमेश चंद्र, कमलेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता, आनंद सोनी, मुकेश, पवन कुमार, रामबहादुर आदि मौजूद रहे।