फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिना कनेक्शन बिल आने के विरोध में बृहस्पतिवार को नागरिकों ने प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र की अगुवाई में नागरिकों ने जिला पंचायत कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर कहा कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली लुंज-पुंज हो गई है। कई घरों में मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है और बिल आना चालू हो गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद बिजली विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत घर-घर मीटर लगाने का काम तेज कर दिया गया है। इसमें विभाग की लापरवाही के चलते बिना कनेक्शन घरों में मीटर लगाकर मनमानी बिल वसूला जा रहा है। इससे नागरिकों में रोष है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सामने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों समेत डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विभाग की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया कि अगर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वे विशाल प्रदर्शन और चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रमेश चंद्र, वकील सरोज, डब्लू गुप्ता, विवेक रंजन, अनिल दूबे, फूलचंद्र सरोज, रमेश वर्मा, पिंटू रावत, राजू आदि मौजूद रहे। उधर बिजली विभाग के एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जांच कराकर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें