फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रकृति को विकसित करना कार्यशाला का उदेश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएनपीजी कालेज में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना के तहत नवप्रवर्तन परिषद की ओर से संज्ञानात्मक कौशल एवं बौद्घिक विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक प्रकृति विकसित करने और संस्था के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. एम सिराज्जुद्दीन, प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि महाविद्यालय में नवाचार शुरू करने और वैज्ञानिक प्रकृति को विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यशाला की संयोजक डॉ. कल्पना अवस्थी और सदस्य डॉ. मधु तिवारी ने कहा कि युवा छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और उनकी कल्पनाओं को विकसित करना कार्यशाला की पहली प्राथमिकता होगी। वहीं सुधीर मेहरोत्रा ने फैकल्टी सदस्यों को बौद्घिक संपदा अविष्कार के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर परिषद के छात्र संयोजक रविश पांडेय, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. स़ुभा श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा, प्रियंका, सुमन, अरूण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें