फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जताया हर्ष चुनाव में जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत पर कांग्रेसजनों ने मंगलवार को जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया और एक- दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
गोपीगंज नगर के पड़ाव स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेसजिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विस परिणाम को लेकर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत सत्य की जीत है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी यह कायम रहेगी। कांग्रेस पार्टी में जात-पात का कोई भेदभाव नहीं है। इस दौरान प्रमुख रूप से जगदीश पासी, सुरेशचंद्र उपाध्याय, राजेश पांडेय, लव कुश नारायण मिश्रा, आनंद उपाध्याय, गुलजारीलाल, कृष्ण कुमार तिवारी, हीरामणि चौबे, जय शंकर दुबे, कैलाश नाथ पांडेय, निजाम शास्त्री, संगठन प्रसाद, अमृतलाल बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। नगर के दुर्गागंज रोड तिराहे पर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे के साथ मिठाई वितरित कर जीत की खुशी साझा की। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा मुक्त भारत की शुरुआत है। प्रदेश महासचिव डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्त्व को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, सुरेश तिवारी, रामशृंगार पाठक, सतीश तिवारी, सत्यम शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय, दीपक तिवारी, अतुल मिश्रा, बच्चू लाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें