फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब वसूली से अफसरों से नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ताबड़तोड़ कई बैठकें आयोजित की गईं। इसमें कर-करेतर वसूली, कार्यदायी संस्था के कार्यों की समीक्षा प्रमुख रही। वसूली कम होने पर डीएम ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह शत प्रतिशत वसूली करें। डीएम ने कहा कि जिन विभागों की वसूली खराब होगी, उन्हें बिजली विभाग के सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव कनेक्शन कराने के लिए भेजा जाएगा। डीएम ने आबकारी, एआरटीओ, विद्युत, बाट-माप विभाग, सिंचाई, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग की क्रमवार समीक्षा की। सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि वसूली में तेजी लाएं। इसके बाद डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को पूर्ण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि शासन से तय रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराएं। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, एसपी राजेश एस, बीएसए अमित कुमार, सीएमओ सतीश सिंह आदि रहे।
इनसेट
कोर्ट के आदेश का पालन कराएं अफसर
ज्ञानपुर। दीपावली को लेकर सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कम आतिशबाजी करें, दीपोत्सव पर्व को धुएं से प्रदूषित न करें। दिवाली खुशियों का त्योहार है। इसे खुशियां बांटकर मनाएं।
विज्ञापन

इनसेट
जिला एवं ब्लॉक टास्कफोर्स गठित करें
ज्ञानपुर। बेटी बचाओ- बेटी बढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला टास्क फोर्स और ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी का गठन कराएं। बेटी पैदा होने पर उत्सव मनाएं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मां-बेटी मेला का आयोजन किया जाए। जिससे लोगों में बेटी को लेकर लोगों की मानसिकता बदले। गांव स्तर पर भी चिकित्सा शिविर लगाकर बालिकाओं का नि:शुल्क चेकअप कराएं।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल/पंकज चौबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें