फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ डीएम-एसपी से मिले सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न से नाराज सपा के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रार्थना पत्र देकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम और एसपी से मिले। इसमें भमौरा निवासी सौरभ मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट का नोटिस जारी करने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जो व्यक्ति दो साल से अस्पताल में भर्ती है, उसे गुंडा दर्शाना पुलिस की नीयत पर सवाल खड़ा कर रहा है। इसी तरह त्रिलोकपुर में 10 से अधिक यादवों पर एससीएसटी की कार्रवाई को भी राजनीतिक साजिश कहा गया। मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, रामयज्ञ पाल, उमेश बिंद, हरिशंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश, रीता वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें