फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे छह हजार आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 6084 आवेदक शामिल होंगे। पहले इनकी तादाद 13118 थी, जांच के उपरांत 7000 आवेदन निरस्त कर दिए गए। इन आवेदकों ने कई जिलों से एक साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया था। आवेदन निरस्त होने से आवेदकों में खलबली मची हुई है।
जिले में टीईटी प्राथमिक विद्यालय स्तर में 3027 और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर में 3057 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए जनपद में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज औराई, केशव प्रसाद राजकीय महिला डिग्री कॉलेज औराई, रामसजीवन लाल इंटर कॉलेज खमरिया, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सात केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकल विहीन सुचारु ढंग कराने के लिए जिला प्रशासन ने तीन सचल दस्तों का गठन किया है, जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर दस्तक देगा। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा, सात पर्र्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा के दिन प्रशासनिक और शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करेंगे। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में शिक्षा विभाग जी-जान से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन आवेदकों ने टीईटी परीक्षा के लिए कई जिलों से एक साथ आवेदन किया था, उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। भदोही जिले में ऐसे आवेदकों की संख्या ज्यादा है। - श्याम सरोज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें