फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नौ लाभार्थी मिले अपात्र, रिकवरी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन में की गई गड़बड़ी की परत एक-एक कर जांच के बाद खुलती जा रही है। एक-एक गांव में अपात्रों के आवास देने का मामला सामनेे आ रहा है। बीडीओ की जांच में औराई के हरिनारायणपुर गांव में नौ अपात्रों को आवास आवंटित करने का खुलासा हुआ है। सभी को नोटिस जारी कर प्रथम किस्त की दी गई धनराशि तीन लाख 60 हजार जमा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

आवास विहीन और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में करीब 10 हजार से अधिक आवास 561 गावों में आवंटित किए गए। हरिनारायणपुर के ग्रामीण रमेश चंद्र चौबे, ओम प्रकाश गिरी और राम प्रसाद आदि ने आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। परियोजना निदेशक के निर्देश पर बीडीओ औराई राजबहादुर यादव ने मामले की जांच की तो सुभाष, सत्य नारायण, कल्लन, लल्लन, राधेश्याम, चंदन, दशरथ, संतराम और छोटेलाल अपात्र मिले। चार लाभार्थी ऐसे मिले, जिन्हें 2006-07 में इंदिरा आवास आवंटित हो चुका था, जबकि पांच लाभार्थी ऐसे थे, जिनके पास पक्का मकान था। बीडीओ ने जांच आख्या परियोजना निदेशक और सीडीओ को भेज दिया है। साथ ही अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी कर सरकारी धन जमा करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि जिन-जिन गांवों में धांधली की शिकायत मिल रही है, वहां जांच हो रही है। अपात्र मिलने पर उनसे रिकवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें