फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीओ, 58 एसआई करेंगे हाईवे की निगहबानी

विज्ञापन
सावन में कांवर यात्रा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन में कांवर यात्रा की सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स जीटी रोड पर उतार दी गई है। चार सीओ और 58 एसआई समेत छह सौ से अधिक पुलिस और पीएसी के जवान
विज्ञापन

वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग (जीटी रोड) के जिले में पड़ने वाले 42 किलोमीटर हिस्से की निगरानी करेंगे। जिले में हाईवे पर 42 कट चिह्नित किए गए हैं, जहां बैरिकेडिंग की जा रही है। रविवार रात 12 बजे से हाईवे का उत्तरी लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस पर अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वाराणसी-इलाहाबाद के बीच वाहनों का आवागमन केवल एक लेन पर होगा।
सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रयाग से जल उठाकर काशी जाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इलाहाबाद के अलावा फतेहपुर, कानपुर आदि जिलों से शिवभक्त ऊंज, गोपीगंज, औराई होते हुए वाराणसी जाते हैं। 2007 में जीटी रोड पर ऊंज में सड़क दुर्घटना में कांवरियों की मौत के बाद भड़के बवाल के चलते कांवर यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। हर वर्ष दुर्घटनाओं की वजह से हाईवे पर माहौल बिगड़ने की नौबत आ जाती है। इसके चलते इस बार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कांवर सुरक्षा समिति का गठन किया है। हाईवे के किनारे के विभिन्न गांवों के रहने वाले 15-15 मानिंद ग्रामीणों की यह समिति आपातकाल की स्थिति में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांति बनाने में मदद करेगी। दो जोन और छह सेक्टरों में बांटे गए हाईवे पर हर जोन में दो-दो स्टेटिक ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। समूचे हाईवे पर दो पालियों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें चार सीओ, 58 एसआई, 53 एएसआई, 318 सिपाही, 12 महिला सिपाही, एक हेड कांस्टेबल यातायात, तीन यातायात पुलिस के सिपाही, एक कंपनी पीएसी और 100 होमगॉर्ड की तैनाती की गई है। इसके अलावा, दोनों जोनों में एक-एक क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। सावन मेला के लिए जिले में पांच इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट बनाए गए हैं। हर चेकपोस्ट पर बैरियर की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस तैनात की गई है, जो ऊंज, गोपीगंज और औराई थानों के अलावा जंगीगंज और लालानगर में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें