फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण 

Sun, 21 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिले के थानों पर आयोजित समाधान दिवस में निस्तारण के लिए 31 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व के 21 और पुलिस विभाग के दस प्रार्थना पत्र रहे। इस में महज तीन का निस्तारण हुआ, जो राजस्व के थे। 
विज्ञापन

  कोतवाली ज्ञानपुर में तीन        प्रार्थना पत्र राजस्व के आए। गोपीगंज थाने में आए पांच प्रार्थना पत्र में दो राजस्व, तीन पुलिस के थे। कोइरौना थाने में आए सभी  छह प्रार्थना पत्र राज स्व के रहे। 
 इसी क्रम मेंे भदोही कोतवाली में आए सात प्रार्थना पत्र में एक राजस्व और छह पुलिस के रहे। चौरी थाने में महज एक प्रार्थना         पत्र आया, वहीं औराई थाने में आए तीन प्रार्थना पत्रों में दो राजस्व और एक पुलिस विभाग का रहा। दुर्गागंज थाने पर भी तीन प्रार्थना पत्र आए, उपरोक्त थानों में आए     प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  इसी तरह ऊंज थाने में राजस्व          के एक प्रार्थना पत्र का फौरन निस्तारण हुआ। वहीं सुरियावां थाने 
पर भी दो प्रार्थना पत्रों को थानाध्यक्ष औरंगजेब खां ने फौरन निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें